मंदिर में माथा टेकने के बाद युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

WhatsApp Channel Join Now
मंदिर में माथा टेकने के बाद युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान


हमीरपुर, 19 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सुमेरपुर क्षेत्र के बिदोखर पुरई गांव में राजमिस्त्री ने कमरे के अंदर पंखे से कपड़े का फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन उसे फंदे से उतारकर सीएचसी मौदहा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक एक साल की बच्ची का पिता था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने सोमवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विदोखर पुरई निवासी रमेश निषाद ने बताया कि रविवार काे परिवार की महिलाएं देवी मंदिर दर्शन के लिए गए थी। इसी बीच देवी देर रात दर्शन करके वापस आया पुत्र अवधेश निषाद (28) अपने कमरे में चला गया। महिलाओं के वापस आने अवधेश की पत्नी ने कमरे का दरवाजा खोलने के लिए धक्का दिया लेकिन नहीं खुला। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने उसे तोड़ दिया, जहां अंदर अवधेश निषाद पंखे से लटका मिला। आनन-फानन में उसे मौदहा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पिता के अनुसार अवधेश की शादी करीब चार वर्ष पहले मोराकांदर गांव निवासी नंदनी से हुई थी। उसकी एक साल की बेटी है, जिसका जन्मदिन बीती 16 तारीख को मनाया गया था। तीन भाइयों में सबसे बड़ा अवधेश राजमिस्त्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था और करीब 15 दिन पहले ही गांव लौटा था। थाना प्रभारी पवन कुमार पटेल ने सोमवार को शाम बताया कि शव कब्जे में लेकर आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763722 Articles

Share this story