युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या


हमीरपुर, 13 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में सुमेरपुर कस्बे के बांकी रोड निवासी एक युवक ने शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे नाजुक हालत में सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

कस्बे के बांकी रोड की कांशीराम कॉलोनी निवासी श्रीमती ने बताया कि उसका पति वीरेंद्र कुमार (28) बीते 18 अक्टूबर को परदेश से वापस आया था और दीपावली त्यौहार करने के बाद शुक्रवार को वापस जाने की तैयारी थी। लेकिन सुबह उसने जहरीला पदार्थ घटक लिया। जिसे गंभीर हालत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत नाजुक होने पर उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक अपने पीछे पत्नी श्रीमती, पुत्र आर्यन एवं पुत्री आव्या को रोता बिलखता छोड़ गया है।थाना प्रभारी पवन कुमार पटेल ने बताया कि युवक आज मजदूरी करने महानगर जाने वाला था लेकिन घरेलू वजह से उसने जहर खाकर जान दे दी है। बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच कराई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

776735 Articles

Share this story