मानसिक तनाव से परेशान युवक ने की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
मानसिक तनाव से परेशान युवक ने की आत्महत्या


मानसिक तनाव से परेशान युवक ने की आत्महत्या


नोएडा, 26 फ़रवरी (हि.स.)। थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गांव में रहने वाले एक 27 वर्षीय युवक ने बृहस्पतिवार को अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थाना कासना के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि छोटेलाल पुत्र भूरे मूल निवासी जिला जालौन उम्र 27 वर्ष मौजूदा समय में थाना कासना क्षेत्र के सिरसा गांव में रहते थे। वह एक कंपनी में काम करते थे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को उन्होंने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों से बातचीत कर आत्महत्या के कारण का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story