दीपावली पर योगी सरकार की परिवहन व्यवस्था ने बनाया नया रिकॉर्ड, छह दिन में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने किया सफर

WhatsApp Channel Join Now

छठ पर्व पर भी यात्रियों को मिलेगी अतिरिक्त बसों की सुविधा, 13 से 17 नवंबर तक बढ़ाया जाएगा बसों का संचालन

दिल्ली से पूर्वांचल और लखनऊ-कानपुर के लिए विशेष व्यवस्था, सुरक्षित सफर पर जोर

चालक-परिचालकों को मिलेगा 400 रुपये प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि, अनफिट बसों के संचालन पर रहेगी रोक

लखनऊ, 12 नवंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार की बेहतर परिवहन व्यवस्था ने दीपावली पर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों से छह दिनों में एक करोड़ से अधिक यात्रियों ने सफर किया। इस पर्व पर यात्रियों की यह संख्या गत वर्षों की तुलना में सर्वाधिक है। त्योहार के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुगम आवागमन उपलब्ध कराने के लिए निगम की ओर से व्यापक स्तर पर बसों का संचालन किया गया। 

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि छह नवंबर से 11 नवंबर तक प्रतिदिन लाखों यात्रियों ने निगम की बसों से यात्रा की। यह आंकड़ा त्योहारों पर प्रदेश की मजबूत सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और यात्रियों के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।

छठ पर भी यात्रियों को मिलेगी बेहतर परिवहन सुविधा

दीपावली के बाद अब छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए योगी सरकार ने विशेष तैयारियां शुरू कर दी हैं। परिवहन मंत्री ने 13 से 17 नवंबर तक अधिक से अधिक बसों का संचालन करने के निर्देश दिए हैं। खासतौर पर दिल्ली और अन्य महानगरों से पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसें उपलब्ध कराई जाएंगी। लखनऊ और कानपुर से भी अतिरिक्त सेवाएं संचालित होंगी। पूर्वांचल के विभिन्न क्षेत्रों से दिल्ली, गाजियाबाद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए यात्रियों की संख्या बढ़ने पर अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की जाएगी।

सुरक्षा, स्वच्छता और यात्री सुविधाओं पर विशेष जोर

परिवहन मंत्री ने निगम की बसों को शत-प्रतिशत ऑनरोड रखने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, किसी भी स्थिति में अनफिट बसों का संचालन नहीं किया जाएगा। बसों की मरम्मत, स्पेयर पार्ट्स की उपलब्धता और तकनीकी जांच सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके साथ ही चालकों और परिचालकों का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया जाएगा। बस स्टेशनों और बसों में साफ-सफाई, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, डिजिटल समय सारिणी और सहायता केंद्र उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी रोस्टर के अनुसार लगाई जाएगी, ताकि यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो।

कर्मचारियों को 400 रुपये प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि

त्योहारों के दौरान अतिरिक्त बस संचालन को प्रोत्साहित करने के लिए चालक-परिचालकों को विशेष प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। निर्धारित औसत किलोमीटर के अनुसार प्रतिदिन बस संचालन करने वाले नियमित, संविदा और आउटसोर्सिंग चालक-परिचालकों को 400 रुपये प्रतिदिन की दर से एकमुश्त विशेष प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा।

Live VNS Desk
Live VNS Desk

23597 Articles

Trusted Journalism | Unbiased Reporting | Responsible Editorial Team Since 2013, Live VNS Desk has been committed to delivering fair, factual, and public-interest journalism. Our experienced editorial team oversees the selection, writing, editing, verification, and publication of news content, ensuring accuracy, credibility, and editorial integrity. In today's evolving digital landscape, we embrace modern technology, including Artificial Intelligence (AI), whenever appropriate. However, AI is used solely to assist with content writing, language refinement, and editorial efficiency?not to manipulate facts, spread misinformation, or promote any particular political or ideological agenda. Our principle is simple: Technology can assist journalism, but editorial responsibility must always remain with humans. Every piece of content, including AI-assisted material, is subject to human editorial oversight to maintain journalistic standards. our mission is to provide readers with accurate, balanced, credible, and impartial news. We prioritize facts over sensationalism, transparency over manipulation, and public interest above all else

Share this story