योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देता है : प्रिया अग्रवाल

WhatsApp Channel Join Now
योग स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देता है : प्रिया अग्रवाल


मुरादाबाद, 17 जून (हि.स.)। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में बलदेव अग्रवाल नेचुरोपैथी केंद्र मुरादाबाद में बुधवार को पांच दिवसीय योग महोत्सव का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल ने द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। इसके बाद योगाभ्यास कराया गया। इस मौके पर प्रिया अग्रवाल ने कहा कि योग के प्रति लोगों को प्रेरित करने का उद्देश्य केवल रोगों का उपचार नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली को बढ़ावा देना है। योग महोत्सव में पतंजलि योग समिति, मोक्षायतन योग आश्रम, आर्ट ऑफ लिविंग, ब्रह्माकुमारीज, हार्टफुलनेस संस्थान, भारतीय योग संस्थान तथा राष्ट्रीय आयुर्वेदिक परिषद सहित अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। संचालन एवं योग प्रोटोकॉल का अभ्यास मास्टर योग ट्रेनर गौरव त्यागी ने कराया।

----------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story