बहन की शादी करने को लेकर चिंतित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
बहन की शादी करने को लेकर चिंतित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या


हमीरपुर, 08 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कुरारा थाना क्षेत्र के डामर गांव में बहन की शादी करने को लेकर परेशान युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुक्रवार को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

क्षेत्र के डामर गांव निवासी अखिलेश (29) पुत्र मुन्ना अपनी बहन की शादी करने को लेकर चिंतित था। वहीं आर्थिक तंगी से परेशान रहता था। उसने कमरे के अंदर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब काफी देर तक बाहर नहीं आया तो उसकी बहन अपूर्वा ने पड़ोसी की छत से जाकर देखा तो वह फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव के खड़क सिंह ने बताया कि फसल का उत्पादन कम होने व बहन की शादी की चिंता को लेकर परेशान रहता था।

थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद आत्महत्या के कारणों का पता चल सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story