भारतीय संस्कृति की आत्मा है संस्कृत : सुनील कुमार राय

WhatsApp Channel Join Now
भारतीय संस्कृति की आत्मा है संस्कृत : सुनील कुमार राय


भारतीय संस्कृति की आत्मा है संस्कृत : सुनील कुमार राय


लखनऊ, 25 अगस्त (हि.स.)। संस्कृत भारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के तत्वावधान में राजधानी लखनऊ में जी.पी.ओ. फिलेटेली कक्ष में विश्व संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत 25 अगस्त से 31 अगस्त का उद्घाटन समारोह किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश परिमंडल के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल अजय सिंह चौहान ने रिमोट का बटन दबाकर विशेष विरूपण का अनावरण किया।

मुख्य पोस्टमास्टर जनरल अजय सिंह चौहान ने कहा कि संस्कृत भाषा के उन्नयन एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा जारी इस विशेष विरूपण को सभी प्रधान डाकघरों में एक सप्ताह तक आम जनता एवं डाक टिकट संग्रहकर्ता (Philatelists) के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

पोस्ट मास्टर जनरल सुनील कुमार राय ने इस अवसर पर संस्कृत को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताया। उन्होंने कहा कि हमारे सभी प्राचीन ग्रंथ संस्कृत में हैं, यह देववाणी है, प्राचीनतम वाणी है।

इस अवसर पर संस्कृत भारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संगठन मंत्री प्रमोद पंडित, अवध प्रान्त अध्यक्ष डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी एवं न्यास सचिव शोभन लाल उकील,

भारती अवध प्रान्त न्यास के अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह, पोस्ट मास्टर जनरल सुनील कुमार राय लखनऊ परिक्षेत्र तथा डाक टिकट संग्रहकर्ता (Philatelists) उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाई।

हिन्दुस्थान समाचार / मोहित वर्मा

Share this story