विश्व मौसम विज्ञान दिवस : स्कूली बच्चों और आम लोगों ने देखे मौसम मापने वाले उपकरण, वैज्ञानिकों ने दी जानकारी

WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ, 23 मार्च (हि.स.)। भारतीय मौसम केंद्र चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट लखनऊ में सोमवार को विश्व मौसम विज्ञान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर कार्यालय आम जनता, विद्यार्थियों, शैक्षिक संस्थाओं के लिए सुबह 11 बजे से 04 बजे तक खुला रहा। एयरोटानिककल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट एवं शिवानी पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के लगभग 70 छात्रों ने परिसर का दौरा किया। जिन्हें प्रमुख मनीष आर रानालकर वैज्ञानिक एफ और अतुल कुमार सिंह वरिष्ठ वैज्ञानिक -डी द्वारा विश्व मौसम विज्ञान दिवस पर संबोधित किया गया| छात्रों ने डॉ. एम. मोहपात्रा, महानिदेशक-भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा डिजिटल मौसम विज्ञान वेधशाला के उद्घाटन के लाइव वेबिनार में भी भाग लिया।

छात्रों को कार्यालय की कार्यप्रणाली तथा विभिन्न मौसम विज्ञान उपकरणों जैसे कि डॉप्लर मौसम रडार, उपग्रह चित्रों, सतही उपकरणों, विमानपत्तन मौसम उपकरण, रेडियो सोंडे / रेडियो विंड उपकरण आदि के संंचालन से संबंधित जानकारी विस्तार से प्रदान की गई | इस विशेष दिन के लिए विषय वस्तु “ आज का अवलोकन, कल की सुरक्षा ” निर्धारित की गई थी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

Share this story