भाजपा राजनैतिक दल ही नहीं, भारत का विचार व संस्कृति की विचारधारा का बल है : गणेश केसरवानी

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा राजनैतिक दल ही नहीं, भारत का विचार व संस्कृति की विचारधारा का बल है : गणेश केसरवानी


प्रयागराज, 31 मार्च (हि.स)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिर्फ एक राजनैतिक दल ही नहीं है बल्कि भारत का विचार है और भारतीय संस्कृति की विचारधारा का बल है। यह बातें साेमवार काे मुख्य वक्ता महापौर गणेश केसरवानी ने कही।

भारतीय जनता पार्टी वेणीमाधव मंडल के द्वारा आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय महाप्रशिक्षण अभियान की कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को राधा रमन इंटर कॉलेज में किया गया। भाजपा के वैचारिक अनुष्ठान पर विचार व्यक्त करते हुए महापौर गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि हम सत्ता के लिए नहीं बल्कि सत्ता में गुणात्मक परिवर्तन के लिए आएं, क्योंकि सत्ता हमारे लिए एक मात्र साधन और साधना है। मां भारती को परम वैभव तक ले जाने का संकल्प है। जिसके लिए हमारे पूर्वजों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है और उन्ही के आदर्शाे पर चलकर करोड़ों कार्यकर्ता सेवा ही संगठन के भाव को लेकर कार्य कर रहे हैं।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, पूर्व मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी, सुभाष वैश्य, चेतना ओझा, विकास केसरवानी, कुंज बिहारी मिश्रा, भरत निषाद, तीर्थ राज पांडे, आशुतोष पालीवाल, राजेश पाठक, कमलेश केसरवानी आदि मंडल के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story