कार्यकर्ता मिशन भाव से जुटें, संगठन को मजबूत बनाएं : अनिल दीक्षित

WhatsApp Channel Join Now
कार्यकर्ता मिशन भाव से जुटें, संगठन को मजबूत बनाएं : अनिल दीक्षित


कानपुर, 23 मार्च (हि.स.)। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता मिशन भाव से कार्य करता है और उसे एक योद्धा की तरह संगठन के लिए समर्पित रहना चाहिए। आप सभी केवल पदाधिकारी नहीं हैं, बल्कि भाजपा परिवार के अभिन्न सदस्य हैं, जिन पर संगठन को और मजबूत बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। यह बातें सोमवार को भाजपा कानपुर महानगर उत्तर के जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने नवगठित जिला पदाधिकारियों की बैठक में कहीं।

भाजपा कानपुर महानगर उत्तर में नवगठित जिला पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक भाजपा नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में हाल ही में नियुक्त सभी पदाधिकारी उत्साहपूर्वक शामिल हुए और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने पर चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत में जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का पटका पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता समाज का आईना होता है, इसलिए उसके आचार-विचार और व्यवहार में अनुशासन और प्रतिबद्धता झलकनी चाहिए।

उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर कहा कि यही टीम संगठन की ध्वज वाहक बनेगी और चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त और सक्रिय बनाने के लिए सभी को समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया।

बैठक का संचालन जिला महामंत्री अवधेश सोनकर ने किया। इस दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने, पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

बैठक में जिला महामंत्री अभिनव दीक्षित, प्रमोद विश्वकर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शिवांग मिश्रा जन्मेजय सिंह, धीरज बाल्मीकि, रोहित साहू, नवाब सिंह, सीमा एमबीए, प्रशांत त्रिपाठी, मंत्री, किरन तिवारी, रीता पासवान सुरेंद्र गुप्ता, शालिनी कटियार, मोनेन्द्र राजपूत, विनोद पाल, कोषाध्यक्ष रमिंदर सिंह रिंकू, रामजी गुप्ता, शैल शुक्ला,कार्यालय मंत्री, सुनीता गौड़, पूनम कंवर, सुरेश गुप्ता प्रभाकर अवस्थी, यश जायसवाल, अभिषेक दीक्षित अभिराज सिंह चंदेल आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story