हर बूथों की समीक्षा करें कार्यकर्ता : संतराज यादव

WhatsApp Channel Join Now
हर बूथों की समीक्षा करें कार्यकर्ता : संतराज यादव


देवरिया, 13 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कामकाजी बैठक सोमवार को क्षेत्र के औरा चौरी स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई। इसमें डा. भीमराव अम्बेडकर जयंती, बूथ प्रबंधन, नारी शक्ति वंदन और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी व उत्तर प्रदेश भूमी विकास बैंक के अध्यक्ष संतराज यादव ने कहा कि चूंकि यह एक कामकाजी बैठक है, जिससे हमारी संगठन के कार्यक्रमों के प्रति जिम्मेदारी बढ़ जाती है। जितने भी अभियान शीर्ष नेतृत्व की ओर चलाने का निर्देश हुआ है, चाहे वो समरसता दिवस हो, बूथ प्रबंधन हो, नारी शक्ति वंदन हो या स्वच्छता अभियान हो, सभी का सुचारू रूप से संचालन हो यह जिम्मेदारी हम सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की है।

शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल प्रवासी, मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष हर बूथों पर जाकर ये समीक्षा करें कि हमारे अभियानों की कार्ययोजना पूर्ण रूप से तैयार कर ली गई है और इसका संचालन करना है । उन्होंने कहा कि हमारे सामने भले कार्य चुनौतीपूर्ण हो, विपरीत परिस्थितियां हों लेकिन हमें डटकर इनका सामना करते हुए कार्यक्रम करना है। बूथ मैपिंग का कार्य 15 से 17 अप्रैल तक पूरा हो जाना चाहिए। हमे प्राथमिकता के आधार पर मिल बैठकर कार्य करना चाहिए । उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अभियान शुरू हो चुका है और यह बिल पास होने के बाद अब लोकसभा और विधानसभा में एक तिहाई महिलाएं चुनाव लड़ेंगी । जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि आगामी दिनों में जो भी कार्यक्रम पार्टी की ओर से चलाया जाएगा उसमें हम सभी लोगों को अपनी सहभागिता करनी है।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story