जनता ने विकास एवं राष्ट्रहित की राजनीति को समर्थन दिया : राजेश शुक्ल

WhatsApp Channel Join Now
जनता ने विकास एवं राष्ट्रहित की राजनीति को समर्थन दिया : राजेश शुक्ल


--भाजपा की जीत पर यमुनापार में उत्साह, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

प्रयागराज, 04 मई (हि.स)। पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडूचेरी सहित विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार जीत की संभावना पर भाजपा प्रयागराज यमुनापार में उत्साह और हर्ष का माहौल है। भाजपा जिला कार्यालय सिविल लाइंस में सोमवार को कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया और पटाखे फोड़ जीत की खुशियां मनाईं।

इस अवसर पर भाजपा यमुनापार जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने जिला प्रभारी एवं काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव एवं कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराते हुए कार्यकर्ताओं को बधाई एवं जीत की शुभकामनाएं दी। जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल ने इस विजय को संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत और शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन का परिणाम बताया।

जिला प्रभारी अमरनाथ यादव ने कहा कि यह जीत भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों, मजबूत संगठन और कार्यकर्ताओं की निष्ठा का परिणाम है। जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास कार्यों और जनता के अटूट विश्वास की विजय है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ल, जिला प्रभारी अमरनाथ यादव, जिला मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार चतुर्वेदी, राजेश्वरी तिवारी, प्रो.देवी सिंह, सतीश विश्वकर्मा, आनन्द तिवारी, प्रदीप महरा, शिव शंकर दीक्षित सहित भारी संख्या में यमुनापार के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Share this story