ग्रामीण महिलाएं शक्ति, श्रम तथा सम्मान के प्रति जागरूक हों : रीता सिंह

WhatsApp Channel Join Now
ग्रामीण महिलाएं शक्ति, श्रम तथा सम्मान के प्रति जागरूक हों : रीता सिंह


मुरादाबाद, 08 मार्च (हि.स.)। ऑल इंडिया वूमेन कॉन्फ्रेंस (एआईडब्ल्यूसी) के तत्वावधान में रविवार को ग्राम हुसनपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष रीता सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को महिला शक्ति, श्रम तथा सम्मान के प्रति जागरूक करना रहा। संचालन एआईडब्ल्यूसी की संयुक्त सचिव एकता जैन ने किया।

एआईडब्ल्यूसी की सचिव राजेंद्र कपूर ने महिला दिवस का महत्व समझाया। डॉक्टर गीतिका नगर ने नारी शक्ति को जागृत करने हेतु गीत में भारत की नई हूं की मनमोहक प्रस्तुति दी। शिव अग्रवाल जैन ने महिलाओं को कानूनी अधिकारों से रूबरू कराया। कवित्री डॉक्टर पूनम बंसल तथा शिखा जैन ने प्रेरणादायक कविता पाठ किया। सीमा शर्मा तथा गुंजन ने नृत्य की प्रस्तुति दी कार्यक्रम का संयोजन एआईडब्ल्यूसी की उपाध्यक्ष मिता मालिक ने किया।

इस अवसर पर यादो चौधरी, नीतू, पूजा, सुमन, शिवानी, हर्षिता आदि सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story