चार दिन से लापता युवती खून से लथपथ हालत में ट्रेन की बोगी में मिली, जांच में जुटी आरपीएफ

WhatsApp Channel Join Now

रायबरेली, 07 अगस्त (हि.स.)। चार दिनों से लापता युवती शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन की बोगी में मिली है। युवती खून से लथपथ व गंभीर रूप से घायल अवस्था में थी। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराकर मामले की जांच में जुट गई।

रायबरेली रेलवे स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि आरपीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक, युवती मूलरूप से लखनऊ की रहने वाली और बीते चार दिनों से लापता थी। शुक्रवार को वह माही रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक ट्रेन की बोगी में अचेतावस्था में मिली है। उसके पूरे शरीर मे चोट के निशान और खून बह रहा है।

सूचना मिलने पर आरपीएफ ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों का कहना है कि युवती की हालत गंभीर है और दुष्कर्म की घटना से इंकार नहीं किया जा सकता, हालांकि विस्तृत मेडिकल परीक्षण के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। आरपीएफ पूरे मामले की जांच कर रही है। ----------------

हिन्दुस्थान समाचार / रजनीश पांडे

Share this story