महिला कांवड़ियों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

WhatsApp Channel Join Now
महिला कांवड़ियों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक


महिला कांवड़ियों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक


महिला कांवड़ियों ने भोलेनाथ का किया जलाभिषेक


महोबा, 03 अगस्त (हि.स.)।बुंदेलखंड में अच्छी बारिश की कामना को लेकर महिला श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ भक्तिभाव से सरावोर होकर श्रावण मास के पहले सोमवार को जनपद मुख्यालय में ऐतिहासिक रामकुंड धाम से कांवड़ यात्रा प्रारंभ की । कांवड़ियों ने गोरखगिरि की परिक्रमा कर शिवतांडव में भोलेनाथ का जलाभिषेक किया है। कांवड़ यात्रा में भारी संख्या में महिला श्रद्धालु शामिल रहीं हैं।

श्रावण मास के पहले सोमवार को जनपद मुख्यालय स्थित रामकुंड धाम से महिला श्रद्धालुओं ने अपनी कांवड़ यात्रा प्रारंभ की, जोकि ऐतिहासिक गोरखगिरि पर्वत का परिक्रमा कर शिवतांडव मंदिर में पहुंचकर पूरी हुई। जहां महिला भक्तों ने बुंदेलखंड में अच्छी बारिश की मनोकामना को लेकर भोलेनाथ का विधि विधान से पूजन कर जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने भोले बाबा को दूध, शहद, पुष्प, बेलपत्र अर्पित किए। महिला श्रद्धालु बुंदेली धार्मिक गीतों और भजनों में भक्तिभाव से झूमतीं नजर आईं हैं। हर हर बम बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कांवड़ यात्रा में भारी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने हर्ष एवं उल्लास के साथ बढ़चढकर हिस्सा लिया है। महिलाओं ने अपने घर परिवार की सुख समृद्धि के साथ साथ ही विश्व कल्याण की कामना की है।

ऐतिहासिक गोरखगिरि पर्वत पर स्थित गुरु गोरखनाथ की तपोस्थली के महंत रामदास त्यागी ने बताया कि शिवतांडव में ग्रेनाइट की विशाल चट्टान पर भगवान भोले नाथ की तांडव नृत्य करते हुए विशाल प्रतिमा है। जोकि अनादि कालीन है। योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा शिवतांडव मंदिर का विकास करा इसे मुख्य पर्यटन तीर्थ स्थल के रूप में विकसित कराया जा रहा है। श्रावण मास में भोलेनाथ की आराधना करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / उपेन्द्र द्विवेदी

Share this story