लापता महिला का शव काली नदी में मिला

WhatsApp Channel Join Now
लापता महिला का शव काली नदी में मिला


फर्रुखाबाद,22 मार्च (हि. स.)।मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम बलरामपुर में 21 मार्च से लापता 61 वर्षीय उर्मिला देवी का शव रविवार को काली नदी की जलकुंभी में फंसा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

परिजनों ने पुलिस को उर्मिला देवी 21 मार्च को अचानक घर से लापता हो गई थीं। उनके पुत्र बिमलेश ने डायल 112 पर सूचना दी थी। खोजबीन के दौरान काली नदी किनारे उनकी शॉल और चप्पल बरामद हुई थी, लेकिन अंधेरा होने के कारण उस समय शव नहीं मिल सका। अगले दिन पुलिस ने ड्रोन की मदद से करीब पांच किलोमीटर क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने स्वयं सहयोगियों के साथ नदी में उतरकर तलाश शुरू की।

तलाश के दौरान उर्मिला देवी का शव काली नदी में जलकुंभी में फंसा मिला, जिसे बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी अनिल सिकरवार ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो पुत्र इंद्रेश और बिमलेश हैं। पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेजकर मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Chandrapal Singh Sengar

Share this story