लखनऊ में सड़क किनारे मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now
लखनऊ में सड़क किनारे मिला महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस


लखनऊ, 10 नवंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र में मंगलवार को बादशाह खेड़ा नहरिया के पास सड़क किनारे महिला का शव मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी अजय नारायण सिंह ने बताया कि आज सुबह यूपी डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि बादशाह खेड़ा नहरिया के पास सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर वह स्वयं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की जानकारी पर आसपड़ोस के लोग भी पहुंचे गये। भगत सिंह वार्ड नंबर एक बादशाहखेड़ा निवासी रंजीत सिंह ने शव की शिनाख्त अपनी पत्नी अनीता सिंह के रूप में की। उसने पुलिस को बताया कि 09 नवंबर की शाम अनीता अपने भाई बिट्टू के यहां मल्हौर गई थीं और वापस नहीं लौटी। आज उसका शव यहां पाया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल की बारीकी से जांच पड़ताल की गई है, शरीर पर कोई जाहिरा चोट का निशान प्रथम दृष्टया दिखाई नहीं दिया है। पुलिस टीम ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत्यु के कारणों की वास्तविक स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत स्पष्ट हो सकेगी। प्रकरण में जांच एवं अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दीपक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774760 Articles

Share this story