महिला ने मायके में फंदा लगाकर दी जान

WhatsApp Channel Join Now
महिला ने मायके में फंदा लगाकर दी जान


कानपुर, 21 सितंबर (हि.स.)। रायपुरवा थाना क्षेत्र अंंतर्गत बीमारी को लेकर परेशान महिला ने मायके में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के गाल में कुछ समय से गांठ थी, जिसे लेकर उसे कैंसर होने की आशंका सता रही थी। परिजन इलाज कराने के साथ उसे समझा भी रहे थे, लेकिन वह मानसिक तनाव से उबर नहीं सकी।

भन्नानापुरवा निवासी कविता (20) ने करीब दो दशक पहले दादानगर की सेवाग्राम कॉलोनी निवासी नदीमुद्दीन से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद उसने अपना नाम कहकशां बेगम रख लिया था। उसके दो बेटे अब्दुल रहमान और अब्दुल कादिर हैं। पति ने पुलिस को बताया कि गाल में गांठ निकलने के बाद कहकशां बीमारी को लेकर लगातार चिंतित रहती थी। करीब एक सप्ताह पहले वह अपने मायके आ गई थी।

रविवार देर रात परिजनों ने उसे फंदे से लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर रायपुरवा पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है।

रायपुरवा थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में बीमारी को लेकर महिला के तनाव में रहने की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story