औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

WhatsApp Channel Join Now
औरैया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप


औरैया, 01 मार्च (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में औरैया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अजनपुर में रविवार को एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कानपुर के अस्पताल में उपचार के दौरान विवाहिता की मौत के मामले में मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजकर जांच शुरू कर दी।

अजनपुर निवासी विपिन कुमार की पत्नी अलका ने 27 फरवरी को कथित रूप से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल औरैया स्थित 50 सैया अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। कानपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान विवाहिता अलका ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष से भाई आशीष पुत्र बलवंत सिंह राजपूत निवासी जनेतपुर ने रविवार सुबह ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। भाई का कहना है कि उनकी बहन को जहर देकर मार दिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बहन अलका को प्रताड़ित किया जाता था।

परिजनों के अनुसार अलका की शादी सात वर्ष पूर्व विपिन कुमार के साथ हुई थी। दंपति के दो छोटे बच्चे हैं। बहन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से परिवार गहरे सदमे में है।

मामले की सूचना पर सदर कोतवाली

प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया किशिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में किसी साजिश या हत्या की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील कुमार

Share this story