प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला ने प्लेटफॉर्म पर दिया बच्चे को जन्म, जीआरपी ने पहुंचाया अस्पताल

WhatsApp Channel Join Now
प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला ने प्लेटफॉर्म पर दिया बच्चे को जन्म, जीआरपी ने पहुंचाया अस्पताल


कानपुर, 31 अक्टूबर (हि.स.)। गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर शनिवार को ट्रेन से सफर कर रही एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी। हालत बिगड़ने पर वह प्लेटफॉर्म नंबर एक पर उतर गईं, जहां उन्होंने नवजात शिशु को जन्म दिया। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची। स्टेशन अधीक्षक के सहयोग से मां और नवजात को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया।

जीआरपी इंस्पेक्टर ओम नारायण सिंह ने बताया कि आज दोपहर करीब दो बजे ट्रेन संख्या 04061 गोविंदपुरी स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची थी। ट्रेन में बिहार के नवादा जिले के बरसलीगंज निवासी सुनीता देवी पत्नी जुगल अपने परिवार के साथ यात्रा कर रही थीं। परिवार वारसलीगंज से अलीगढ़ जा रहा था। इसी दौरान सुनीता देवी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। वह ट्रेन से उतरकर प्लेटफॉर्म पर आ गईं और वहीं बच्चे को जन्म दिया।

प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल धर्मेंद्र कुमार ने घटना की सूचना जीआरपी को दी। जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक धीरेंद्र प्रताप सिंह हमराही हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार और हेड कांस्टेबल जितेंद्र कुमार आदिवासी के साथ मौके पर पहुंचे। उनके साथ आरपीएफ की महिला कांस्टेबल रश्मि सचान भी मौजूद रहीं।

पुलिस टीम ने तत्काल स्टेशन अधीक्षक को घटना से अवगत कराया। स्टेशन अधीक्षक के सहयोग से महिला, नवजात शिशु और परिवार के अन्य सदस्यों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया, जहां उन्हें उचित उपचार दिलाने की व्यवस्था की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770224 Articles

Share this story