निर्माणाधीन मकान से महिला गिरी, मौत

WhatsApp Channel Join Now
निर्माणाधीन मकान से महिला गिरी, मौत


नोएडा, 20 मार्च (हि.स.)। थाना सेक्टर 126 क्षेत्र के जेपी विश टाउन में निर्माणाधीन एक मकान में काम करते समय एक महिला ऊंचाई से नीचे गिर गई। इस घटना में उसकी मौत हो गई।

थाना सेक्टर- 126 के प्रभारी सोमेश कुमार ने शुक्रवार काे बताया कि पूनम कुमारी पत्नी संजय कुमार जेपी बिश टाउन सोसायटी में काम कर रही थी। काम करते समय वह ऊंचाई से नीचे गिर गई। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरेश चौधरी

Share this story