आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत

WhatsApp Channel Join Now

देवरिया, 01 मई (हि.स.)। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भाली चौर में शुक्रवार को तेज बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से ईंट भट्ठे पर एक महिला मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, ग्राम भाली चौर स्थित सत्येंद्र सिंह के ईंट भट्ठे पर काम कर रही इंदु देवी (लगभग 40 वर्ष), पत्नी जितेंद्र चौहान, निवासी ग्राम उमराव दिगहा, थाना हिसुमा, जिला नवादा (बिहार) बारिश के दौरान अचानक झोपड़ी के पास बिजली गिरी, जिसके चपेट में वह आ गईं और गंभीर रूप से झुलस गयी। लोग अस्पताल ले गये जहा रास्ते मे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

एसडीएम अवधेश निगम ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार अनिल तिवारी व राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज दिया गया है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही पीड़ित परिवार को शासन स्तर से मिलने वाली सहायता दिलाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story