एम्बुलेंस के हाइवे में जाम में फंसने से महिला की मौत

WhatsApp Channel Join Now
एम्बुलेंस के हाइवे में जाम में फंसने से महिला की मौत


सर्पदंश की शिकार महिला को सदर अस्पताल ला रही थी एंबुलेंस

हमीरपुर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गुरुवार को फैक्ट्री एरिया में चाय पान की दुकान चलाने वाली सर्पदंश का शिकार हुई महिला को सदर अस्पताल ले जाते समय हाईवे में लगे जाम के चलते मौत हो गई। महिला को लेकर जा रही एंबुलेंस कछेछा के पास जाम में करीब एक घंटे तक फंसी रही। सदर अस्पताल पहुंचने पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

सुमेरपुर कस्बा निवासी सगीर ने बताया कि उसकी बहन सहाना परवीन (30) फैक्ट्री एरिया में चाय पान की दुकान चलाती है। गुरुवार को तखत पर आराम करने के लिए लेट गई थी। तभी इसके गले में अचानक सर्प काट लिया। हालत बिगड़ने पर उसने भाई को फोन किया। जिस पर वह उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसको सदर अस्पताल रेफर किया गया। हाईवे में लगे भीषण जाम के चलते एंबुलेंस कुछेछा के पास जाम में फंस गई। भाई का कहना है कि बेतवा पुल पहुंचते-पहुंचते इसका शरीर शांत हो गया और सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भाई का आरोप है कि जाम में एक घंटे तक फंसे रहने से उसकी बहन को समय से उपचार नहीं मिल सका, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका अपने माता पिता के पास रहती थी। वह इकलौते पुत्र को रोता बिलखता छोड़ गई है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने गुरुवार को शाम बताया कि पुल पर ट्रक खराब होने के कारण जाम लगा था लेकिन पुलिस ने ट्रक हटवाकर यातायात बहाल करा दिया था।बताया कि जिस समय एम्बुलेंस हाइवे से गुजर रही थी तब यातायात बाधित नहीं था फिर भी जांच कराई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765254 Articles

Share this story