जुताई करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिरा

WhatsApp Channel Join Now
जुताई करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर यमुना नदी में गिरा


हमीरपुर, 13 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में कुरारा थानाक्षेत्र के भौली ग्राम पंचायत के मजरा पटिया गांव में शनिवार को खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरा। जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालात नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

क्षेत्र के भौली गांव निवासी ज्ञान सिंह तोमर उर्फ लल्ला तोमर (40) शनिवार को, अपना ट्रैक्टर लेकर पटिया गांव निवासी रमेश निषाद का खेत की जुताई करने यमुना नदी के किनारे गया था जहां जुताई करते समय ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर यमुना नदी में जा गिरा। जिससे ट्रैक्टर में सवार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे परिजन आनन-फानन उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत में सुधार न होते देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।

थाना प्रभारी प्रिंस दीक्षित ने बताया कि खेत की जुताई करते समय एक युवक ट्रैक्टर सहित यमुना नदी में गिरकर पलट गया। जिससे युवक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Share this story