अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने शस्त्र पूजन के बाद निकाली शस्त्र रथ यात्रा

WhatsApp Channel Join Now
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल ने शस्त्र पूजन के बाद निकाली शस्त्र रथ यात्रा


- शस्त्र पूजन आत्मरक्षा और साहस का प्रतीक: रोहन सक्सेना

मुरादाबाद, 20 अक्टूबर (हि.स.)। विजयदशमी के पावन पर्व पर मुरादाबाद महानगर के विजय नगर स्थित संकट मोचन पार्क में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के तत्वावधान में विशाल शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत शस्त्र रथ यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम में पारंपरिक विधि-विधान से शस्त्र पूजन कर धर्म, संस्कृति और समाज की सुरक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय बजरंग दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना ने कहा कि विजयदशमी पर शस्त्र पूजन हमारी प्राचीन परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह कार्यक्रम केवल शस्त्र पूजन तक सीमित नहीं है, बल्कि हिंदू परिवारों को अपनी परंपराओं, आत्मरक्षा और सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का माध्यम भी है। शस्त्र पूजन आत्मरक्षा और साहस का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक हिंदू परिवार को विजयदशमी पर अपने घर में विधि-विधान से शस्त्र पूजन करना चाहिए।

कार्यक्रम में सुरेश गुप्ता, विजय शर्मा, ईशांक भारद्वाज, अभिषेक श्रीवास्तव, गंगा राणा, प्रियांक शर्मा, जतिन प्रजापति, सुसांत गुप्ता, कैलाश प्रजापति, मनोज, अजय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

--------------

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764060 Articles

Share this story