गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर घटा, खतरे के निशान से 26 सेमी नीचे

WhatsApp Channel Join Now
गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर घटा, खतरे के निशान से 26 सेमी नीचे


गंगा का जलस्तर एक सेंटीमीटर घटा, खतरे के निशान से 26 सेमी नीचे


कानपुर, 13 सितंबर (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के कानपुर में बैराज पर गंगा का जलस्तर रविवार को एक सेंटीमीटर घटकर 114.740 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर अभी भी चेतावनी बिंदु से 74 सेंटीमीटर ऊपर है, जबकि खतरे के निशान से 26 सेंटीमीटर नीचे बना हुआ है।

शनिवार को बैराज पर अपस्ट्रीम जलस्तर 114.750 मीटर और डाउनस्ट्रीम जलस्तर 114.380 मीटर दर्ज किया गया था। आज अपस्ट्रीम और डाउनस्ट्रीम दोनों जलस्तर में एक-एक सेंटीमीटर की कमी आई। डाउनस्ट्रीम जलस्तर घटकर 114.370 मीटर पहुंच गया।

बैराज से पानी के डिस्चार्ज में भी कमी दर्ज की गई है। 4,20,691 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हुआ, जो शनिवार के 4,21,854 क्यूसेक की तुलना में 1,163 क्यूसेक कम है। कानपुर बैराज पर चेतावनी बिंदु 114 मीटर और खतरे का निशान 115 मीटर है।

शुक्लागंज में गंगा का जलस्तर 113.120 मीटर दर्ज किया गया, जो चेतावनी बिंदु से 12 सेंटीमीटर ऊपर है। यहां खतरे का निशान 114 मीटर निर्धारित है। शनिवार को शुक्लागंज में जलस्तर 113.100 मीटर था, ऐसे में यहां दो सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

हरिद्वार बैराज से आज 81,135 क्यूसेक और नरोरा बैराज से 67,667 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज दर्ज किया गया।

जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि गंगा के जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। संबंधित विभागों और अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं तथा बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी की जा रही है।

.

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Share this story