जौनपुर में अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मुख्य आरोपित की तलाश जारी

WhatsApp Channel Join Now
जौनपुर में अपहरण मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, मुख्य आरोपित की तलाश जारी


जौनपुर,26 मार्च (हि. स.)। उत्तर प्रदेश के जौनपुर स्थित शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपहरण से जुड़े एक वांछित अभियुक्त को गुरुवार को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आराेपित की तलाश जारी है।

शाहगंज पुलिस टीम ने प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में गुरुवार को कार्रवाई करते हुए अभियुक्त आमिर खान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसे नायरा पेट्रोल पंप, निजामापुर (शाहगंज) के पास से दबोचा। इस मामले में जानकारी देते हुए क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान ने बताया कि मामले के वादी दिलशाद (निवासी दंडवारा खुर्द, थाना शाहगंज) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 मार्च 2026 को उनकी नाबालिग बेटी को अरबाज नामक युवक शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। इस घटना में गिरफ्तार अभियुक्त आमिर खान, जो अरबाज का भाई है ने सहयोग किया था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है तथा मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। फरार मुख्य आरोपी अरबाज की तलाश के लिए पुलिस टीम सक्रिय रूप से दबिश दे रही है।

------------

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story