विश्वनाथ मंदिर के लिए नया मार्ग बनाने के कार्य में तेजी, दालमंडी में तोड़े गए 29 मकान

WhatsApp Channel Join Now
विश्वनाथ मंदिर के लिए नया मार्ग बनाने के कार्य में तेजी, दालमंडी में तोड़े गए 29 मकान


वाराणसी, 10 मई (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के लिए दूसरा बड़ा मार्ग बनाने का कार्य निरंतर जारी है। मंदिर के लिए दालमंडी मकानों को तोड़कर नया मार्ग बनाया जा रहा है। इसके अंतर्गत 43 मकानों को एक साथ तोड़ने की कार्रवाई रविवार को पूरी क्षमता के साथ जारी है। जेसीबी के माध्यम से 29वें मकान को तोड़ दिया गया और अब 14 मकान तोड़ने और शेष रह गए हैं।

एडीएम सिटी आलोक वर्मा ने कहा कि शासन के निर्देश पर दालमंडी चौड़ीकरण की कार्रवाई निरंतर चल रही है। अपने दो पड़ाव में चल रही इस कार्रवाई में लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए दूसरे दिन भी चिन्हित मकानों को तोड़ा जा रहा है। इसी क्रम में मस्जिदों को भी तोड़ा जाना है, इसके लिए वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस का सहयोग मांगा गया है। भारी संख्या पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में ही मस्जिदों को तोड़ा जाएगा। दालमंडी चौड़ीकरण के तहत अभी तक कोई विरोध सामने नहीं आया। विरोध करने पर कमिश्नरेट पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story