वाराणसी शहर में चिन्हित 276 पार्कों का होगा कायाकल्प - नगर आयुक्त

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी शहर में चिन्हित 276 पार्कों का होगा कायाकल्प - नगर आयुक्त


वाराणसी, 08 मई (हि. स.)। वाराणसी के नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि काशी को सुंदर बनाने के लिए वाराणसी नगर निगम एक अभियान शुरू कर रहा है, जिसमें शहर में चिन्हित किए गए 276 पार्कों का कायाकल्प कराया जायेगा। पार्कों में फूल वाले पौधों को लगाया जाएगा, क्यारी लगाई जाएगी, दीवारों की मरम्मत और रंग कराया जाएगा, गेट पर बोर्ड लगेगा इत्यादि समस्त कार्यों को कराया जाना है।

नगर आयुक्त ने कहा कि शासन के निर्देश पर नगर निगम ने शहर के पार्कों, खेल मैदानों और खुली जगहों के संरक्षण व सुंदरीकरण को लेकर एक सूची बनाई है। नगर निगम ने शहर के सभी 276 पार्कों और खेल मैदानों की प्रारंभिक सूची तैयार कर सार्वजनिक कर दी है। इस सूची में नगर निगम के साथ -साथ वीडीए, आवास विकास, हॉर्टिकल्चर विभाग और स्मार्ट सिटी के पार्क भी शामिल किए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story