मेरा इंस्टाग्राम आईडी हैक हो गया था, कोई आपत्ति मैसेज दे तो नजर अंदाज करें : महापौर

WhatsApp Channel Join Now
मेरा इंस्टाग्राम आईडी हैक हो गया था, कोई आपत्ति मैसेज दे तो नजर अंदाज करें : महापौर


वाराणसी, 09 मई (हि. स.)। वाराणसी में महापौर अशोक तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया है कि मेरा इंस्टाग्राम आईडी हैक हो गया था, कोई व्यक्ति पैसा मांगे या कोई आपत्ति मैसेज करे तो कृपया इसको नजर अंदाज करें।

महापौर के इंस्टाग्राम आईडी हैक होने के संबंध में सूचना देने के बाद भाजपा के ओबीसी मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसा हुआ है तो हम सभी लोगों को भी सावधानी बरतनी चाहिए।

वहीं, नगर निगम के कर्मचारियों का कहना है कि अक्सर ही फेसबुक, इंस्टाग्राम हैक की समस्या सामने आ रही है। इसके लिए वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस की साइबर सेल को ठोस और उचित कदम उठाना चाहिए। जिससे ढेर सारे लोग परेशान होने से बच सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story