डॉ. अंकिता पटेल के निर्देशन में ब्रेस्ट फीडिंग बूथ का उद्घाटन

WhatsApp Channel Join Now
डॉ. अंकिता पटेल के निर्देशन में ब्रेस्ट फीडिंग बूथ का उद्घाटन


वाराणसी, 11 मई (हि.स.)। मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए निदेशिका डॉ. अंकिता पटेल के निर्देशन में एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में नए “ब्रेस्ट फीडिंग बूथ” का सोमवार को उद्घाटन किया गया। यह विशेष पहल लेडीज़ सर्किल इंडिया ने “प्रोजेक्ट आयुष्मान (नर्सिंग रूम)” के अंतर्गत चिन्मय बनारस द्वारा एपेक्स हॉस्पिटल को समर्पित की गई है।

ब्रेस्ट फीडिंग बूथ स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए एक सुरक्षित, स्वच्छ एवं निजी स्थान उपलब्ध कराएगा, जहाँ वे अपने शिशुओं को आरामदायक वातावरण में स्तनपान करा सकेंगी। इस पहल का उद्देश्य माताओं एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाना तथा स्तनपान के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में लेडीज़ सर्किल इंडिया की नेशनल प्रेसिडेंट शीशम सभरवाल एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में एरिया चेयरपर्सन शिरीन अग्रवाल और वीएलसी 129 चेयरपर्सन आस्था अग्रवाल सहित एपेक्स हॉस्पिटल के नर्सिंग स्टाफ एवं नर्सिंग कॉलेज की छात्राएँ उपस्थित रहीं। उद्घाटन समारोह के समापन समारोह में वाराणसी लेडीज सर्कल 129 द्वारा 3 ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी के मरीजों को सिलिकॉन ब्रेस्ट प्रॉस्थेसिस बी डोनेट किए गए।

एपेक्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह ने मातृत्व सम्मान एवं शिशु स्वास्थ्य अभियान का समर्थन करते हुए लेडीज सर्कल एवं चिन्मय बनारस का आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story