मातृ दिवस पर 130 महिलाओं की निःशुल्क बीएमडी जांच एवं फिजियो प्रशिक्षण

WhatsApp Channel Join Now
मातृ दिवस पर 130 महिलाओं की निःशुल्क बीएमडी जांच एवं फिजियो प्रशिक्षण


वाराणसी, 10 मई (हि. स.)। वाराणसी में भिखारीपुर स्थित एपेक्स हॉस्पिटल में मातृ दिवस पर निःशुल्क बीएमडी जाँच एवं फिजियो प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर एपेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह की संरक्षता एवं वरिष्ठ जोड़ एवं स्पाइन सर्जन डॉ. स्वरूप पटेल के दिशा निर्देशन में निःशुल्क बोन मिनरल डेनसिटी टेस्ट एवं फिजियोथेरेपी एक्सरसाइज प्रशिक्षण शिविर में 130 महिलाओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता कर शिविर का लाभ उठाया।

शिविर का उद्देश्य 40 वर्ष की आयु के बाद महिलाओं में बढ़ रही ऑस्टियोपोरोसिस एवं ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाना तथा कमर, घुटने एवं जोड़ों के दर्द के लिए समय रहते हड्डियों की जांच एवं उपचार के लिए प्रेरित करना था। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा महिलाओं को हड्डियों की मजबूती, जोड़ों के दर्द से बचाव एवं एवं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ यू.के. सिंह के दिशा-निर्देशन में नियमित व्यायाम प्रशिक्षण दते हुए उसके महत्व की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं एवं समय पर परामर्श उपलब्ध कराया जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story