वृंदावन के गेस्ट हाउस में मरम्मत के दौरान गिरा छज्जा, महिला मजदूर की मौत

WhatsApp Channel Join Now
वृंदावन के गेस्ट हाउस में मरम्मत के दौरान गिरा छज्जा, महिला मजदूर की मौत


मथुरा, 18 अक्टूबर(हि.स.)। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में कोतवाली वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत कृपालु महाराज के पुराने आश्रम के पास रविवार दोपहर एक तीन मंजिला गेस्ट हाउस में मरम्मत कार्य के दौरान अचानक छज्जा भरभरा कर नीचे गिर गया। इस हादसे में एक महिला मजदूर की मौत हो गई, जबकि दूसरा मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया है।

श्याम श्यामा धाम के समीप रामकृष्ण भवन की तीसरी मंजिल पर मध्य प्रदेश निवासी 27 वर्षीय रचना और बाती गांव निवासी 30 वर्षीय कप्तान दीवार उतारने का काम कर रहे थे। तभी अचानक ढही दीवार के साथ दोनों मजदूर तीसरी मंजिल से नीचे गौशाला की ओर जा गिरे। गेस्ट हाउस के पास ही काम कर रहे मजदूरों ने घायलों को सेवाश्रम अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया जबकि पुरुष मजदूर का उपचार जारी है। चिकित्सकाें के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस को जानकारी हुई। पुलिस अस्पताल पहुंची और उसके बाद घटनास्थल पर जांच पड़ताल शुरू की गई।

घटना काे लेकर गेस्ट हाउस संचालक आशीष गौतम ने कहा कि रामकृष्ण भवन में चल रहे मरम्मत कार्य का ठेका दे रखा था। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी वृंदावन संदीप सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।------------

हिन्दुस्थान समाचार / महेश कुमार

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

763214 Articles

Share this story