हर बूथ पर 100 नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का लक्ष्य : महेंद्र सिंह तंवर

WhatsApp Channel Join Now
हर बूथ पर 100 नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का लक्ष्य : महेंद्र सिंह तंवर


कानपुर, 22 नवंबर (हि.स.)। विशेष बूथ दिवस पर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में तेजी लाने और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर दिया गया। प्रत्येक बूथ पर कम से कम 100 नए मतदाताओं के नाम जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। यह बातें रविवार को घंटाघर स्थित सेंट्रल धर्मशाला और एसएन सेन इंटर कॉलेज में बूथों के निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने कहीं।

जिलाधिकारी ने दोनों स्थानों पर बनाए गए मतदाता बूथों का निरीक्षण किया। घंटाघर स्थित सेंट्रल धर्मशाला में 12 और एसएन सेन इंटर कॉलेज में 11 बूथ स्थापित मिले। सभी बूथों पर बीएलओ और सुपरवाइजर उपस्थित पाए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी बीएलओ अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को गंभीरता से संचालित करें। विशेष बूथ दिवस पर बूथों पर अनिवार्य रूप से मौजूद रहें।

उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नया नाम जोड़ने या किसी नाम को हटाने से पहले संबंधित तथ्यों और अभिलेखों की अच्छी तरह जांच की जाए, जिससे सूची त्रुटिरहित और अद्यतन बनी रहे। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर सौरभ सिंह और नगर मजिस्ट्रेट चतुर्थ पुष्पेंद्र सिंह मौजूद रहे।

---------------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित कश्यप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781297 Articles

Share this story