जूनियर यूपी एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए वाराणसी टीम का चयन 27 सितंबर को

WhatsApp Channel Join Now
जूनियर यूपी एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए वाराणसी टीम का चयन 27 सितंबर को


वाराणसी, 24 सितंबर (हि.स.)। वाराणसी जनपद की एथलेटिक्स टीम का 61वीं जूनियर यूपी एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026-27 के लिए चयन 27 सितंबर को किया जाएगा। चयन प्रक्रिया संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा में सुबह सात बजे से शुरू होगी।

वाराणसी एथलेटिक्स एसोसिएशन के अनुसार, चयन प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-16, अंडर-18 और अंडर-20 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा। चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए यूआईडी (आधार कार्ड या अन्य मान्य पहचान पत्र) साथ लाना अनिवार्य किया गया है।

एसोसिएशन ने सभी संबंधित खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर स्टेडियम पहुंचने की अपील की है। चयन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए खिलाड़ी वाराणसी एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव रमेश कुमार यादव से मोबाइल नंबर 9415811401 और कोच चंद्रभान यादव से 7754801980 पर संपर्क कर सकते हैं।----------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story