वाराणसी कमिश्नरेट के काशी जोन में 11 दरोगाओं के तबादले, कई चौकी प्रभारी बदले
वाराणसी, 30 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से रविवार शाम काशी जोन में 11 उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया गया। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) काशी जोन ने रिक्तियों के सापेक्ष और प्रशासनिक समायोजन के आधार पर तबादले का आदेश जारी किया है। आदेश के बाद कई चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारियां भी बदली गई हैं।
जारी तबादला सूची के अनुसार, उप निरीक्षक प्रिंस तिवारी को चौकी अमियामंडी, थाना कोतवाली से चौकी रमना, थाना लंका भेजा गया है। वहीं उप निरीक्षक नितेश कुमार जायसवाल को थाना चेतगंज से चौकी अमियामंडी, थाना कोतवाली की जिम्मेदारी दी गई है।
इसी क्रम में उप निरीक्षक भृगुपति त्रिपाठी को चौकी नगर निगम, थाना सिगरा से चौकी सूजाबाद, थाना रामनगर स्थानांतरित किया गया है। उप निरीक्षक शिवम मिश्रा को चौकी लल्लापुरा से चौकी नगर निगम, थाना सिगरा भेजा गया है।
महिला उप निरीक्षक प्रीति कुमारी को चौकी सप्तसागर से चौकी लल्लापुरा, थाना सिगरा की जिम्मेदारी मिली है। उप निरीक्षक रवि सिंह को चौकी शीतला घाट से चौकी सप्तसागर तथा उप निरीक्षक अभय गुप्ता को थाना सिगरा से चौकी शीतला घाट, थाना दशाश्वमेध स्थानांतरित किया गया है। इसके अलावा उप निरीक्षक रणजीत श्रीवास्तव को चौकी दुर्गाकुंड से थाना लंका भेजा गया है। उप निरीक्षक संदीप सिंह को चौकी नाटीइमली से चौकी दुर्गाकुंड, जबकि उप निरीक्षक वैभव कुमार शुक्ला को चौकी चेतगंज से चौकी नाटीइमली स्थानांतरित किया गया है।
वहीं, महिला उप निरीक्षक निहारिका साहू को थाना लंका से चौकी चेतगंज, थाना चेतगंज की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तबादलों का उद्देश्य पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

