वाराणसी : नागकूप पर नगर आयुक्त ने परखीं नागपंचमी मेले की तैयारियां, लाइटिंग और स्वच्छ जल आपूर्ति पर विशेष जोर

WhatsApp Channel Join Now
वाराणसी : नागकूप पर नगर आयुक्त ने परखीं नागपंचमी मेले की तैयारियां, लाइटिंग और स्वच्छ जल आपूर्ति पर विशेष जोर


वाराणसी,16 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में नागपंचमी पर्व की पूर्व संध्या पर रविवार को नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने जैतपुरा स्थित ऐतिहासिक नागकुआं क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेला क्षेत्र और आसपास की सफाई, प्रकाश व्यवस्था तथा जल निकासी का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसका विशेष ध्यान रखा जाय ।

उन्होंने नागकूप परिसर में पर्याप्त लाइटिंग (प्रकाश) व्यवस्था और निर्बाध स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के आदेश दिए। नागकुआं के उपरांत नगर आयुक्त ने औसानगंज वार्ड का भी गहन निरीक्षण किया और वहां की नागरिक सुविधाओं की स्थिति देखी। निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय पार्षद, जलकल विभाग के जेई, सिविल विभाग के जेई तथा सफाई निरीक्षक (एसएफआई) अवनीश दुबे सहित निगम के अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मेला क्षेत्र व आसपास के वार्डों में सफाई व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।------------

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story