ऑनलाइन बिक्री के विरोध में 20 मई को वाराणसी में हजारों दवा की दुकानें रहेगी बंद

WhatsApp Channel Join Now
ऑनलाइन बिक्री के विरोध में 20 मई को वाराणसी में हजारों दवा की दुकानें रहेगी बंद


वाराणसी, 07 मई (हि. स.)। वाराणसी में दवा विक्रेता समिति की बैठक के बाद ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बीस मई को राष्ट्रव्यापी बंद में बनारस की भी हजारों दुकानें बंद करने का फैसला हुआ है।

दवा विक्रेता समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार, महामंत्री संजय सिंह, कोषाध्यक्ष विनोद यादव सहित सदस्यों ने गुरुवार काे एक सुर में कहा कि राष्ट्रव्यापी बंद के समर्थन में वाराणसी की सभी दवा दुकानें बीस मई को बंद रहेंगी। कोविड काल में एक्ट में बदलाव कर दवाओं को घरों तक पहुंचाने की छूट मिली थी। इसी छूट के बल पर ऑनलाइन कंपनियां दवा बेच रही है। ऑनलाइन कंपनियों को दवा बेचने के लिए किसी नियम को मानने की आवश्यकता नहीं है। ब्लिंककिट जैसी कंपनी सीधे लोगों के घर तक 15 से 25 प्रतिशत तक छूट देकर दवा पहुंचा रही है। इस तरह ऑनलाइन दवा बिक्री से होलसेल दवा बेचने वाले विक्रेताओं की बिक्री पर खासा असर है। इसके कारण ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगाने की हम मांग करते हुए एक साथ दुकानों को बंद रखेंगे। सरकार से भी मांग करते हैं कि दवा विक्रेताओं की मांग को मानते हुए तत्काल ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगा दी जाए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story