उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन अभियान से बूथ स्तर पर मजबूत करेंगे कांग्रेस : बीएम संदीप

WhatsApp Channel Join Now
उत्तर प्रदेश में संगठन सृजन अभियान से बूथ स्तर पर मजबूत करेंगे कांग्रेस : बीएम संदीप


-कांग्रेस के राष्ट्रीव सचिव संगठन सृजन अभियान में हुए शामिल,20 अगस्त तक चलेगा अभियान

वाराणसी, 11 अगस्त (हि.स.)। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पूर्व कांग्रेस संगठन को मजबूत, सक्रिय और जमीनी स्तर तक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पार्टी ने मंगलवार से संगठन सृजन अभियान शुरू किया है। इस अभियान में शामिल होने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं अभियान प्रभारी समन्वयक बी. एम. संदीप वाराणसी पहुंचे ।

मंगलवार काे 20 अगस्त तक चलने वाले अभियान के शुरूआत के बाद राष्ट्रीय सचिव बी. एम. संदीप पराड़कर भवन में मीडिया से भी रूबरू हुए। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ,कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी,नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ,प्रियंका गांधी वाड्रा , राजेंद्र पाल गौतम व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में संगठन को मजबूत बनाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि संगठन सृजन केवल पदों का गठन करने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि जमीनी कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नेताओं और सभी संगठन और चुनावी अनुभव रखने वाले साथियों के विचार एवं अनुभव के आधार पर मजबूत संगठन तैयार करने का अभियान है। संगठन सृजन का कार्य महानगर, जिला, ब्लॉक, मंडल और वार्ड स्तर तक किया जाएगा।

इसके बाद 15 अगस्त तक इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाएगी। 16 अगस्त से 20 अगस्त तक जिले के संगठन सृजन का कार्य किया जाएगा। इस दौरान जिले के अंतर्गत आने वाले सभी मंडलों, ब्लॉकों और वार्डों की संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा की जाएगी तथा आवश्यक सुझाव और जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। वार्ता में पार्टी के नेता सलमान बशर ,दयाशंकर पाण्डेय,लल्लन पटेल,जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे भी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story