अब बिल्कुल स्वस्थ महसूस कर रहा हूं : अजय राय

WhatsApp Channel Join Now
अब बिल्कुल स्वस्थ महसूस कर रहा हूं : अजय राय


वाराणसी, 02 मई (हि. स.)। अचानक तबीयत बिगड़ने पर लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती हुए उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा और आप सभी की प्रार्थनाओं के आशीर्वाद से मैं अब बिल्कुल स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। आप सभी के प्रेम और शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार। जल्द ही पूरी ऊर्जा के साथ जन सेवा में उपस्थित रहूंगा।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से शनिवार को राजनीतिक क्षेत्र के लोगों ने मुलाकात कर कुशलक्षेम भी जाना है। अजय राय ने अपने शुभचिंतकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को अपना संदेश जारी कर निश्चिंत रहने के लिए कहा है। अजय राय के परिवार के लोग अभी लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में मौजूद हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / शरद

Share this story