प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी वाराणसी पहुंचे

WhatsApp Channel Join Now
प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी वाराणसी पहुंचे


प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी वाराणसी पहुंचे


—सर्किट हाउस सभागार में कानून व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक करेंगे

वाराणसी, 21 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 28 अप्रैल को प्रस्तावित वाराणसी दौरे की तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम शहर पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरते ही जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उनका काफिला सर्किट हाउस के लिए रवाना हुआ। सर्किट हाउस सभागार में मुख्यमंत्री विकास कार्यों और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक के दौरान वे प्रधानमंत्री के हाथों लोकार्पित होने वाली परियोजनाओं, शहर में प्रगति पर चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी लेंगे और अंतिम सूची को मंजूरी देंगे। बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री बीएलडब्ल्यू स्थित प्रधानमंत्री के प्रस्तावित जनसभा स्थल का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। साथ ही वे काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन भी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम के लिए पुनः सर्किट हाउस लौटेंगे। उनके आगमन को देखते हुए वाराणसी जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनज़र विभिन्न मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू किया है।

हिन्दुस्थान समाचार / श्रीधर त्रिपाठी

Share this story