गोरखपुर जेल में अब सुबह भी होगी बंदियों से मुलाकात

WhatsApp Channel Join Now
गोरखपुर जेल में अब सुबह भी होगी बंदियों से मुलाकात


गोरखपुर, 13 मई (हि.स.)। जेल प्रशासन ने बंदियों से मुलाकात की व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है। अब सुबह के समय भी मुलाकात की सुविधा शुरू कर दी गई है। पहले मुलाकात की प्रक्रिया 11 बजे के बाद शुरू होती थी, जिससे परिजनों का काफी समय इसी में बीत जाता था। नई व्यवस्था के तहत अब सुबह 7:30 बजे से ही मुलाकात कराई जा रही है।

जेल अधीक्षक दिलीप पाण्डेय ने बताया कि प्रतिदिन 200 से अधिक बंदियों से करीब 500 लोग मुलाकात करने जेल पहुंचते हैं। देर से मुलाकात शुरू होने के कारण बाहर से आने वाले परिजनों को घंटों इंतजार करना पड़ता था। कई बार शाम तक भीड़ बनी रहती थी। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुबह की पाली में भी मुलाकात शुरू कराने का निर्णय लिया है।

हिन्दुस्थान समाचार / प्रिंस पाण्डेय

Share this story