विश्व संवाद केंद्र : बड़े मंगल पर प्रांत प्रचारक कौशल ने किया प्लास्टिक मुक्त विशाल भंडारे का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
विश्व संवाद केंद्र : बड़े मंगल पर प्रांत प्रचारक कौशल ने किया प्लास्टिक मुक्त विशाल भंडारे का शुभारंभ


विश्व संवाद केंद्र : बड़े मंगल पर प्रांत प्रचारक कौशल ने किया प्लास्टिक मुक्त विशाल भंडारे का शुभारंभ


विश्व संवाद केंद्र : बड़े मंगल पर प्रांत प्रचारक कौशल ने किया प्लास्टिक मुक्त विशाल भंडारे का शुभारंभ


लखनऊ, 16 जून (हि.स.)। ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के अवसर पर विश्व संवाद केंद्र जियामऊ लखनऊ में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल ने प्रसाद वितरित कर भंडारा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण सक्सेना मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष, सामाजिक समरसता गतिविधि के प्रांत प्रमुख राजकिशोर ने पौधा रोपण भी किया।

क्षेत्र प्रचार प्रमुख सुभाष ने कहा कि बड़ा मंगल लखनऊ की श्रेष्ठ परंपरा है। यह धर्म के साथ साथ सामाजिक समरसता और सेवा भावना का अद्भुत उदाहरण है। भंडारा से पहले विश्व संवाद केंद्र स्थित श्री राम जानकी मंदिर में सुंदरकांड पाठ किया गया। मुख्य यजमान एस बी पांडे ने पूजा कराई। भंडारा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र, वरिष्ठ प्रचारक वीरेंद्र सिंह, संघ के संयुक्त क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपा शंकर, संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख गंगा सिंह, भाजपा के प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी, मनीष शुक्ला, आलोक अवस्थी, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी हिमांशु दुबे, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संजय चौधरी, राज्य सूचना आयुक्त पीएं द्विवेदी, प्रांत के विशेष संपर्क प्रमुख प्रशांत भाटिया, राज्य सूचना आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश, विश्व संवाद केंद्र के प्रमुख डॉक्टर उमेश, कार्यालय प्रमुख सनी सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

इसके अलावा भंडारे में बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ संवाद नगर के सायं कार्यवाह अर्जुन सिंह , शशीकांत, डॉ उमेश राय और डॉ मदन मोहन समेत संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रसाद वितरित कराया। भंडारा में प्लास्टिक का उपयोग नहीं किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / शिव सिंह

Share this story