विशाल त्यागी, शमी भटनागर, अमित शर्मा बने भाजपा महानगर महामंत्री

WhatsApp Channel Join Now
विशाल त्यागी, शमी भटनागर, अमित शर्मा बने भाजपा महानगर महामंत्री


प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर महानगर के अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने घोषित की कार्यकारिणी

मुरादाबाद, 16 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी मुरादाबाद महानगर के अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने सोमवार रात्रि में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति पर महानगर कार्य समिति घोषित कर दी। कार्य समिति में 8 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 8 मंत्री और 1 कोषाध्यक्ष शामिल है। कार्य समिति में विशाल त्यागी, शमी भटनागर और अमित शर्मा को महानगर महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भाजपा महानगर कार्य समिति में नवदीप टंडन, अशोक सैनी, हेमराज सैनी, गेत्रपाल सिंह, मंगल सिंह राजपूत, अमित सिंह मिंटू, कपिल देव जाटव, हरीश प्रजापति महानगर उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। सुनीता शर्मा, वनिता मल्होत्रा, सिमरन कौर जाटव, अभिषेक चौबे, विजय लक्ष्मी पंडित, दीपक चौधरी, दीक्षांत चौधरी और मनीष गुर्जर को महानगर मंत्री व दीपक बाबू अग्रवाल को जिला कोषाध्यक्ष जिम्मेदारी दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / निमित कुमार जायसवाल

Share this story