‘विकसित भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में एक हजार प्रतिभागियों ने कैनवास पर दिखायी जीवंत झलक

WhatsApp Channel Join Now
‘विकसित भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता में एक हजार प्रतिभागियों ने कैनवास पर दिखायी जीवंत झलक


वाराणसी, 23 सितम्बर (हि. स.)। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र ने वाराणसी के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग से सहयोग लेकर कला के माध्यम से उभरता ‘विकसित भारत’ चित्रकला प्रतियोगिता व कार्यशाला का आयोजन किया। वाराणसी सहित प्रदेश के करीब एक हजार प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से ‘विकसित भारत’ की जीवंत झलक कैनवास पर पेश की।

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के प्रतिभागियों ने इस अवसर पर कहा कि राष्ट्रव्यापी आर्टिस्ट कैंप के अंतर्गत एक दिवसीय चित्रकला प्रतियोगिता कार्यशाला में प्रतिभा कर उनकी ऊर्जा और उत्साह में वृद्धि हुई है। चित्रकला के अध्यापकों द्वारा जो कुछ भी सिखाया गया, उसे उन्होंने आज कैनवास पर उतारने का प्रयास किया। राजनीतिक शख्सीयत, महापुरुषों, पर्यावरण, तीर्थ स्थलों जैसी अनेक थीम पर बहुतेरे चित्र बनाए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / श.चन्द्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766329 Articles

Share this story