रेलवे ट्रैक पर बाइक चलाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, आरपीएफ जांच में जुटी

WhatsApp Channel Join Now
रेलवे ट्रैक पर बाइक चलाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, आरपीएफ जांच में जुटी


देवरिया, 22 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गोरखपुर चौरी चौरा रेलवे लाइन के किनारे नून खार रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर बाइक चलाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बुधवार को तेजी से वायरल हो रहा है। आरपीएफ ने इस वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी।

आरपीएफ इंस्पेक्टर धन्नजय ने बताया कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक रेलवे पटरी के बीच बाइक दौड़ाता नजर आ रहा है, जबकि उसके साथ दो अन्य लोग भी मौजूद हैं। इनमें से एक युवक वीडियो बना रहा है और दूसरा पीछे चलता दिखाई दे रहा है।

वायरल वीडियो में युवक भोजपुरी गाने की धुन पर खुद को ‘माफिया’ बताते हुए रील बनाता दिख रहा है। यह वीडियो नोनापार रेलवे स्टेशन के पास का है, जहां युवक ने अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक पर बाइक चलाई है। वीडियो के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही गंभीर अपराध की श्रेणी में आती है। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है और संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।------------------

हिन्दुस्थान समाचार / ज्योति पाठक

Share this story