चरक छात्रावास का कुलपति ने किया औचक निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर दिया जोर, छात्रों के साथ किया भोजन

WhatsApp Channel Join Now
चरक छात्रावास का कुलपति ने किया औचक निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता और स्वच्छता पर दिया जोर, छात्रों के साथ किया भोजन


जौनपुर, 11 अक्टूबर (हि.स.)। यूपी केे जौनपुर में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राकेश कुमार सिंह ने रविवार को चरक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मेस की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और विद्यार्थियों के साथ बैठकर भोजन किया। विद्यार्थियों ने भोजन की गुणवत्ता और मेस की व्यवस्था पर संतुष्टि जताई।निरीक्षण के दौरान कुलपति ने भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और छात्रावास परिसर की साफ-सफाई का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा विद्यार्थियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।कुलपति ने कहा कि छात्रावास विद्यार्थियों के लिए घर जैसा वातावरण प्रदान करने वाला स्थान है। यहां पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन, साफ-सफाई और बेहतर सुविधाओं का विशेष महत्व है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन व्यवस्थाओं में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने। साथ ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने और छात्रावास की व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने को कहा।इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. प्रमोद कुमार यादव, मुख्य वार्डेन प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. रजनीश भास्कर सहित अन्य संबंधित लोग उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव

Share this story