केजीएमयू के सामने अतिक्रमण रोकने के लिए विहिप ने सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
केजीएमयू के सामने अतिक्रमण रोकने के लिए विहिप ने सौंपा ज्ञापन


लखनऊ, 23 मई (हि.स.)। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के गेट नंबर नंबर 24 के सामने रोड के बीचों बीच 10 फीट ऊंची पक्की दीवार खड़ी कर अतिक्रमण के संबंध में विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। विहिप कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट ज्ञानचंद्र गुप्ता को सौंपकर अतिक्रमण रोकने की मांग की।

बजरंग दल के जिला संयोजक शुभम सिंह ने बताया कि केजीएमयू के गेट नंबर 24 के सामने वक्फ मस्जिद दरिया वाली नामक मस्जिद है जिसके पास में स्थित पार्क को कब्जा कर गेट नंबर 2 बनाया गया है। यहां लगभग 10 फीट ऊंची पक्की दीवार बना कर तिकोनिया पार्क को कब्जा किया जा रहा ये साफ— साफ अतिक्रमण है। विहिप की मांग है कि अतिक्रमण तत्काल हटाया जाए।

इसके अलावा ज्ञापन में केजीएमयू परिसर के अंदर स्थित अवैध मजारों को हटाने को लेकर भी विश्व हिन्दू परिषद ने ज्ञापन दिया था, जिसके पश्चात अवैध मजारों को नोटिस जारी हुआ था। लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी अब तक अवैध मजारों को हटाया नहीं गया। उक्त अवैध मजारों को भी हटाये जाने की मांग की गयी।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के जिला संगठन मंत्री समरेन्द्र प्रताप ने कहा कि आज तो बस ज्ञापन देने आए है अगर शासन प्रशासन उचित कार्यवाही नहीं करता है तो विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल स्वयं इस प्रकार के कृत्यों का इलाज करने में सक्षम है हमें मजबूर न करें अन्यथा जो भी होगा उसकी स्वयं प्रशासन की होगी।

बजरंग दल के विभाग संयोजक विजय निषाद ने कहा कि बजरंग दल किसी प्रकार की अवैध मजार नहीं बनने देगा, न उसे रहने देगा।

ज्ञापन देते समय धीरज सोनकर, मनोज मिश्रा, तरनजीत सिंह, गणेश शंकर पवार, नरेंद्र परमार,शुभम गौर, मोहित, राजीव, प्रमोद, अनुज, शिवम, शिवजीत, सचिन, अभिजीत, देवेंद्र, अभिषेक एवं विहिप/बजरंग दल लखनऊ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

-------

हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

Share this story