विहिप ने रामोत्सव व बजरंग दल ने मनाया हनुमान जन्मोत्सव

WhatsApp Channel Join Now
विहिप ने रामोत्सव व बजरंग दल ने मनाया हनुमान जन्मोत्सव


बाराबंकी, 02 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की ओर से जगह जगह गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने रामोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए। रामनगर प्रखंड के ग्राम सुरवारी, डीह, विछलखा, रामपुर महासिंह, बुढ़वल, रामनगर कस्बा सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

रामोत्सव कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वीएचपी जिला मंत्री राहुल कुमार ने कहा कि भगवान राम का जीवन बड़ा मर्यादित है और आज की पीढ़ी को उनसे सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने अच्छे पुत्र, पति, पिता, भाई और मित्र के रूप में बड़ा ही मर्यादित जीवन जिया। उन्होंने केवट, निषाद राज और सबरी के माध्यम से समरसता का संदेश भी दिया। गिद्धराज जटायू, वानर, भालू, गिरिवासी, वनवासी सभी को गले लगाया।

उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद अपने स्थापना काल से ही सामाजिक समरसता के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। हिंदू समाज को तोड़ने वालों के विरुद्ध विहिप सज्जन शक्तियों का जागरण कर हिंदू समाज जागरण का काम करती है। विहिप लव जिहाद, धर्मान्तरण, मतांतरण, गौ हत्या का विरोधव करता है। वहीं कई स्थानों पर बजरंग दल की ओर से हनुमान जन्मोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए।

इस अवसर पर पूज्य संत पूरन दास महाराज, प्रखंड अध्यक्ष रमाकांत वर्मा जिला प्रचार प्रसार प्रमुख सुमित्रा प्रसाद शुक्ला, बजरंग दल प्रखंड संयोजक श्रीकांत मिश्रा, करन वर्मा, त्रिभुवन मौर्य, गोलू त्रिपाठी, नकुल दुबे आदि उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज कुमार चतुवेर्दी

Share this story