चंपत राय लखनऊ में करेंगे विहिप के प्रान्तीय कार्यालय का भूमि पूजन
May 13, 2026, 14:50 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
लखनऊ,13 मई (हि.स.)। विश्व हिन्दू परिषद (विहिप)के उपाध्यक्ष और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय गुरूवार को लालकुआं स्थित विहिप अवध प्रान्त के प्रान्तीय कार्यालय का भूमि पूजन करेंगे। इस अवसर पर विहिप के क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र सिंह और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रान्त प्रचारक कौशल उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी विहिप के प्रान्त मंत्री देवेन्द्र मिश्र ने बुधवार को दी।
उन्होंने बताया कि 02, महादेव नगरी लालकुआं निकट हुसैनगंज मेट्रो स्टेशन गेट नंबर 1 के पास विहिप का कार्यालय है। इसी स्थान पर अब परिषद के नवीन बहुमंजिला भवन का निर्माण होगा।
हिन्दुस्थान समाचार / बृजनंदन

